नगर पंचायत अड़भार की पुलिस चौकी में संपन्न हुई होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से हम सभी को है मनाना- ज्योतिष गर्ग विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत अड़भार

सक्ती-आगामी 17 एवं 18 मार्च को होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने 14 मार्च की सुबह शांति समिति की एक बैठक पुलिस चौकी अड़भार में संपन्न हुई, इस बैठक में जहां नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया के साथी एवं अड़भार क्षेत्र के अंतर्गत जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि होली का पर्व हम सभी के लिए रंगों का पर्व है, तथा इस पर्व को हम सभी को मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना है, एवं इस दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग ना हो, तथा आपस में वाद विवाद ना हो इस चीज का हम सभी ध्यान रखें, तथा होली पर्व पर गहरे रंगों का प्रयोग ना करें, साथ ही किसी भी शासकीय संपत्ति को भी नुकसान न पहुंचाएं, एवं प्रमुख मार्गों में होलिका दहन की रात्रि आने जाने वाले राहगीरों को भी किसी भी प्रकार की परेशानियां ना हो इस हेतु हम सभी को सजग रहना होगा तथा इस अवसर पर पुलिस चौकी अड़भार के भी अधिकारी- कर्मचारियों ने होली पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मिले दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी देते हुए सभी को इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया, तथा होली पर्व को लेकर शहरी क्षेत्र में पानी की उपलब्धता एवं जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई, तथा बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भी होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के संबंध में अपने सुझाव दिए, 14 मार्च को संपन्न शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, अरविंद तिवारी, पार्षद राजेश साहू , आलोक तिवारी, छबीलाल राठौर, नितेश तिवारी, जगजीवन ,टीकाराम दिनकर, रोहित कुमार बरेठ, पुष्पेंद्र श्रीवास सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *