महीनों से भुगतान बंद, बुजुर्ग महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जल्द समाधान की मांग

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में विधवा और वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं होने से बुजुर्ग महिलाओं को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महीनों से पेंशन राशि खाते में नहीं आने के विरोध में प्रभावित महिलाएं बुधवार को पूर्व विधायक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि पेंशन बंद होने से दवा, राशन और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट में हैं।

मामले को लेकर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को पिछले लगभग 6 महीने से पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि बायोमेट्रिक सत्यापन और आधार से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण भुगतान प्रभावित हुआ है। इस समस्या के समाधान के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं और पात्र हितग्राहियों को जल्द पेंशन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *