संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने साथियों के साथ लिए बोरे बासी का स्वाद, नागरिकों को दिए श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जशपुरनगर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज ने साथियों,जनप्रतिनिधियों, श्रमिक बंधुओं, व आम नागरिकों के साथ आज बोरे बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज ने अपने साथियों के साथ बोरे बासी का स्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मजदूरों के सम्मान का दिन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर बोरे बासी उत्साह के साथ खाई जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के नवनिर्माण में श्रमिकों के योगदान महत्वपूर्ण है। यहाँ के श्रमिकों के परिश्रम से देश को ऊर्जा और देश के विकास को रफ्तार मिलती है। हम ऐसे मेहनतकश मजदूरों, श्रमिकों का सम्मान करते हैं और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमनागरिकों से अपील करते हैं कि वे श्रमिकों के सम्मान के लिए आज श्रमिक दिवस में छत्तीसगढ़ के खान-पान, आहार से जुड़े बोरे-बासी को खाएं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस दिन किसान, मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खा रहे हैं, आम नागरिक भी विटामिन और स्वाद से भरे बोरे बासी को अच्छे सेहत के लिए खाएं।

जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने बोरे बासी का आनन्द लिया।उन्होंने कहा कि बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ी खान-पान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में इस तरह के अभियान की सराहना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *