योग से हमारा शरीर एवं काया रहती है सदैव निरोगी- रीना गेवाडीन अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महिला जागृति शाखा ने किया योगाभ्यास का कार्यक्रम

सक्ती– अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून को मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया, शाखा की अध्यक्ष रीना गेवाडीन के नेतृत्व में महिलाओ ने उपस्थित होकर योगाभ्यास किया

तो वही इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रीना गेवाडीन ने कहा कि आज कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों ने योग के महत्व को महसूस किया है, तथा नियमित योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, एवं आज इसी के चलते पूरी दुनिया ने योग को देखते हुए अपने-अपने देशों में योग प्रारंभ किया है , गेवाडीन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन काल से चली आ रही एक परंपरा है, तथा हमें योग के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है

इस अवसर पर उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे, महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शक्ति शाखा अध्यक्ष  रीना गेवाडीन, सचिव रितु अग्रवाल, पूर्व शाखा अध्यक्ष गुड्डीदेवी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सीमा गोयल, शशि अग्रवाल,  खुशबू अग्रवाल,सुश्री सोनू शर्मा, अर्चना अग्रवाल, स्वीटी कृपलानी, सहित काफी संख्या में अन्य पदाधिकारी सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *