राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

स्कूली बच्चों को साईबर अपराध, यातायात के बारे में दी गई जानकारी

जशपुरनगर. मनोरा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा में छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कांटाबेल संस्था के प्राचार्य आर बी निराला के मार्गदर्शन में आशुतोष शर्मा कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सम्पन्न किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संस्था के प्राचार्य आर बी निराला ने स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रमुख वाक्य उठो जागो और तब तक चलो जब तक की लक्ष्य को प्राप्त न हो जाए इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु युवाओं को हमेशा तैयार रहना चाहिए और रा से यो की मुझको नही तुझको की विचार को अंगीकृत करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस विशेष शिविर में विभिन्न प्रकार की जागरूकता रैली प्रभात फेरी, परियोजना कार्य और बौद्धिक चर्चा पर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।


प्रतिदिन बौद्धिक चर्चा हेतु विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम में जशपुर के पुलिस अधिकारी अशोक राठौर और सरोज महतो के द्वारा कैम्प में बौद्धिक चर्चा में उपस्थित हुए और विद्यालय प्रांगण में बृक्षा रोपण कर मानव तस्करी, साईबर अपराध, यातायात दुर्घटनाओं से बचने के उपाय तथा विभिन्न प्रकार की जानकारियां छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं मुक्तिप्रकाश एक्का मीनाक्षी श्रीवास्तव ,दिनेश त्रिपाठी, सत्यम मांझी, मनीष कुंज, मुक्तेश्वर राम सुमित लाल मधुबाला कैथवास ,जे एन बैरागी सुमन एक्का भुनेश्वर कुंज ,देवंती और सुषमा दल नायक अनित तिर्की ,स्नेहा साक्षी, नेहा चौहान, तथा माध्यमिक शाला की शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *