हुजूर साहेब नांदेड-आसनसोल-हुजूर साहेब नांदेड के मध्य 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन

रायपुर,ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हुजूर साहेब नांदेड-आसनसोल-हुजूर साहेब नांदेड के मध्य 01-01 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 07701 हुजूर साहेब नांदेड-आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन हुजूर साहेब नांदेड से दिनांक 21 अप्रैल को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07702 आसनसोल-हुजूर साहेब नांदेड समर स्पेशल ट्रेन आसनसोल से दिनाँक 23 अप्रैल को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |

गाड़ियों की समय सारिणी –गाड़ी संख्या 07701 हुजूर साहेब नांदेड-आसनसोल, समर स्पेशल ट्रेन हुजूर साहेब नांदेड से दिनांक 21 अप्रैल मंगलवार को 23.50 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 14.10 बजे, प्रस्थान 14.15 बजे, दुर्ग आगमन 16.30 बजे, प्रस्थान 16.35 बजे, रायपुर आगमन 17.25 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, बिलासपुर आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.45 बजे होते हुये तीसरे दिन 12.00 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी |इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07702 आसनसोल-हुजूर साहेब नांदेड, समर स्पेशल ट्रेन आसनसोल से दिनाँक 23 अप्रैल गुरुवार को 14 .00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर आगमन 04.00 बजे, प्रस्थान 04.15 बजे, रायपुर आगमन 06.00 बजे, प्रस्थान 06.02 बजे, दुर्ग आगमन 06.50 बजे, प्रस्थान 06.55 बजे, गोंदिया आगमन 09.10 बजे, प्रस्थान 09.15 बजे, होते हुये तीसरे दिन 00.45 बजे हुजूर साहेब नांदेड स्टेशन पहुंचेगी ।

कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 06 एसी-III, 02 एसी-II सहित कुल 24 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

वाणिज्यिक ठहराव-
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, चांडिल तथा पुरुलिया स्टेशनों पर रुकेगी |यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *