हनुमान मंदिर में एक लाख नब्बे हजार बीज मंत्रों का हुए जाप

सवा लाख का लिया संकल्प, किया एक लाख नब्बे हजार, रवि कांत महंत ने जनसहयोग से किया अनुष्ठान

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार को पंडित रवि कांत महंत ने सवा लाख मंत्र जाप का अनुष्ठान संपन्न किया। इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। विशेषकर मातृ शक्तियों के सहयोग से यह अनुष्ठान निर्विग्घन सम्पन्न हुआ। इसमें हनुमान जी के बीज मंत्र का जाप किया गया। आम तौर पर सवा लाख मंत्रों के जाप में कई घंटों का समय लगता है, लेकिन दंतेवाड़ा में श्रद्धालुओं ने केवल दो घंटे में ही सवा लाख की जगह एक लाख नब्बे हजार इक्कावन मंत्रों का जाप किया। सोमवार शाम 6 बजे विधिवत पूजन के साथ पंडित रवि कांत ने मंत्र जाप से पहले भक्तों को भोग और मोक्ष मंत्र प्रदान किया। अनुष्ठान में बैठे प्रत्येक व्यक्ति को 45 माला का संकल्प दिलाया गया। हनुमान जी के बीज मंत्र का जप आरंभ करने से पहले जापकों से भोग मंत्र का पांच बार और संकल्प पूर्ण होने पर मोक्ष मंत्र का पांच बार जाप करवाया गया। पंडित रवि कांत ने बताया कि मंत्र जाप के दौरान भोग और मोक्ष मंत्र का जाप अत्यंत आवश्यक होता है। जप के बाद विधिवत हवन पूजन हुआ, और हनुमान जी को लगाए गए परवाना भोग को प्रसाद के रूप में महिलाओं में बांटा गया।

रवि कांत मां बगलामुखी के उपासक हैं। इन्होंने कई वर्ष घोर तपस्या कर कई सिद्धियां प्राप्त की हैं। रवि कांत निस्वार्थ भाव से लोगों के भौतिक और आध्यात्मिक जीवन की समस्याओं का निराकरण करते हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा में संकट मोचन हनुमान मंदिर में सवा लाख मंत्र जाप का संकल्प लिया था, जो सोमवार को निर्विघ्न संपन्न हुआ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *