श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन, एवं सरपंच पप्पू चेलक के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन, एवं सरपंच पप्पू चेलक के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, धनसुली,रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर परामर्श प्राप्त किया। जिसमें नेत्र रोग विभाग की डॉ हराप्रिया साहू, जनरल मेडिसिन विभाग से डॉ धनेन्द्र साहू, दंत रोग विभाग से डॉ खुशबू सिंह, नर्सिंग स्टाफ मोनिका सिंह, हितेश्वरी कश्यप,अस्पताल जन संपर्क विभाग से विरेन्द्र खुटेल, सुनील वर्मा, सुनील साहू एवं सरपंच पप्पू चेलक, ग्राम सचिव लता सोनवानी तथा ग्रामवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में नि: शुल्क बी.पी, ब्लड शुगर, नेत्र रोग, दंत रोग, जनरल मेडिसिन के मरीजों का जांच व उपचार कर परामर्श प्रदान किया गया। तथा
श्री बालाजी हाॅस्पिटल में संचालित
नि: शुल्क योजनाएं जिसमें
नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
नि: शुल्क डिलीवरी (नाॅर्मल व सिजेरियन)
बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में नि: शुल्क ओ पी डी, नि: शुल्क प्राथमिक टीकाकरण एवं वैकल्पिक टीके 25% छूट पर, अन्य जांचों पर 50% की छूट के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *