अपेक्स हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर रायगढ़ के सहयोग से होगा शिविर
शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर,शुगर एवं हड्डियों सहित निसंतान दंपतियों वालों की भी होगी निशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा
सक्ती- शक्ति शहर की मारवाड़ी युवा मंच शाखा शक्ति एवं जन सेवा समिति शक्ति द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 21 दिसंबर दिन- मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शहर की पटरी धर्मशाला में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें रायगढ़ शहर के प्रतिष्ठित अपेक्स हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के विभिन्न रोगों के प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे,उक्ताशय की जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया एवं जन सेवा समिति शक्ति के अध्यक्ष अशोक खेतान ने संयुक्त भेंटवार्ता में बताया कि 21 दिसंबर को आयोजित शिविर के दौरान अपेक्स हॉस्पिटल रायपुर के सर्जरी विभाग के डॉक्टर मनोज गोयल, हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर राजकुमार गुप्ता, स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर कीर्ति नंदा, नेत्र रोग विभाग की डॉक्टर नीलम भगत, मेडिसिन विभाग के डॉ प्रशांत अग्रवाल एवं दंत रोग विभाग से डॉ पूनम गोयल अपनी सेवाएं देंगे, तथा इस शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हड्डियों की निशुल्क जांच की जाएगी, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने बताया कि 21 दिसंबर को आयोजित शिविर हटरी धर्मशाला में होगा जिसमें आने वाले सभी नागरिकों के लिए बेहतर जांच व्यवस्था तथा जलपान की व्यवस्था भी की जा रही है, साथ ही चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे, जहां वे सुविधा पूर्ण ढंग से आने वाले लोगों की जांच कर सकेंगे, कथूरिया ने बताया कि शिविर में लाभ लेने के इच्छुक नागरिक मनीष कथूरिया, अशोक खेतान, कैलाश चंद्र अग्रवाल एवं गजेंद्र डालमिया गज्जू से संपर्क कर सकते हैं, साथ ही किसी भी प्रकार के परामर्श के लिए 9329 142508 एवं 9329915094 में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,तथा इस शिविर में निसंतान दंपतियो के लिए भी निशुल्क जांच शिविर होगा, जिसमें डॉ रश्मि गोयल अपनी सेवाएं देंगी, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति एवं जन सेवा समिति शक्ति ने 21 दिसंबर को आयोजित इस शिविर का शहर एवं क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है
