प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शक्ति में हुई एक दिवसीय जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित अन्य नेता पहुंचे फोटो प्रदर्शनी में शामिल होने

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा जांजगीर-चांपा जिले ने किया था फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला द्वारा 19 सितंबर को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक दिवसीय जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन शक्ति शहर के गौरव पथ मार्ग पर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में किया गया

उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक टिकेश्वर गबेल टूक्कू,जिला सहसंयोजक संतोष साहू तथा अरुण शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, सेवा पखवाड़े के जिला प्रभारी गगन जयपुरिया, जिला सहप्रभारी संजय रामचंद्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे, साथ ही इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति के भी काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के अन्य मंडलों के भी कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे, इस दौरान भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष ने भी जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल्यकाल से ही राष्ट्रप्रेम की भावना के लक्ष्य को लेकर जो कार्य किया है, उसका विस्तार पूर्वक अलग-अलग फोटो के माध्यम से यहां प्रस्तुत किया गया है, साथ ही फोटो प्रदर्शनी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में पुस्तकों के माध्यम से साहित्य भी यहां पर अवलोकन हेतु उपलब्ध हैं

तथा भाजपा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी में शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की जानकारी सचित्र प्राप्त करने पहुंचे हुए थे,तथा लोगों ने बताया कि आज उन्हें गर्व होता है कि वे भारत देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत माता के सपूत नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में रह रहे हैं, साथ ही भारत देश निरंतर सभी चुनौतियों का मुकाबला करते हुए तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है

भाजपा की जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी में आगंतुक पदाधिकारियों के अलावा नगर पालिका शक्ति के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल, महामंत्री नटवर सिदार, पहलवान दास महंत,सोनू जायसवाल,बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, पूर्व महामंत्री खोकसाय साहू, भाजपा नेता गोविंद देवांगन, भाजपा शक्ति नगर मंडल के महामंत्री रामनरेश यादव, प्रदीप गुप्ता,भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा शक्ति नगर मंडल की अध्यक्ष पुष्पेन्द्री कसेरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *