Woman’s Day के मौके पर तापसी पन्नू ने शेयर किया ‘शाबाश मिट्ठू’ का नया पोस्टर

देश भर में मंगलवार को वूमेंस डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर सेलेब्स अपने सोशल मीडिया पर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म शाबाश मिट्ठू का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अभिनेत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन विमन इन ब्लू मिताली राज के रूप में अपने प्रशंसको का अभिवादन करती हुई दिख रही हैं।

पोस्टर में देखा जा सकता है कि उनके एक हाथ बैट है तो दूसरे हाथ हेटलेट लिए हुए लोगों का अभिवादन कर रही हैं। इस पोस्टर को इंस्टग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, वो मेरे जैसे लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। कुछ रूढियों को तोड़ने के लिए आगे बढ़ने के लिए कई लोगों के लिए एक नया रास्ता तय करना। इस महिला दिवस पर मैं पूर्वाग्रह को तोड़ने की लड़ाई में सबसे आगे दौड़ने वालों के लिए खुद को अंदित महसूस कर रही हूं।

मिताली राज की बायोपिक है फिल्म

बता दें, फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है इस फिल्म में तापसी मिताली राज का मुख्य किरदार निभा रही हैं। प्रिया अवान द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। वहीं, ये फिल्म पहले 4 फरवरी, 2022 को रिलीज होनी लेकिन कोरोना महामारी प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *