ईद के मौके पर जिले भर के मुस्लिमों ने गले लगकर दी मुबारकबाद

कवर्धा पोंड़ी, कवर्धा शहर से लेकर जिले के सभी इलाके में मुस्लिमों ने एक दूसरे से गले लगकर मुबारक बाद पेश की साथ साथ ही साथ इस पर्व का उमंग का असर बच्चों में दिखा छोटे छोटे बच्चो ने भी गले लगकर यह संदेश दिया की हम सब एकता के साथ मिलकर जिंदगी बसर करे ,सुबह से ही लोगों ने नए कपड़े पहनकर शिरखुरमा मीठा खाते हुए ईदगाह में शामिल हुए साथ ही साथ अन्य समुदायों के आए हुए लोगों से भी गले लगकर बधाई पेश की, जामा मस्जिद के इमाम इरफान मिस्बाही साहब ने ईद की नमाज अदा करवाई उसके बाद सभी ने मिलकर देश की अमन तरक्की, और एकता के लिए दुआ मांगी, इस मौके पर पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला सभी ने मुबारकबाद पेश की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *