शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में साइकिल स्टैंड, कैंटीन एवं अन्य कक्ष निर्माण की रिंकू ने करी थी मांग
सक्ति-शक्ति विकासखंड के शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति में वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए विगत दिनों संपन्न जनभागीदारी समिति की बैठक में महाविद्यालय परिसर में एक साइकिल स्टैंड का निर्माण, आवश्यकता अनुरूप कैंटीन का निर्माण एवं अन्य कक्षों के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक से मिलकर मांग करने का निर्णय लिया गया था, जिस पर जनभागीदारी की अध्यक्ष रिंकू आनंद अग्रवाल ने जनभागीदारी की संपन्न बैठक के अनुसार शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से महाविद्यालय परिसर में उपरोक्त समस्त कार्यों के लिए अपने विशेष मत से स्वीकृति देने का आग्रह किया था, जिस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जनभागीदारी की अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल की मांग पर शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति में निर्माण कार्यो हेतु 500000/-पांच लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है
जिस पर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति सहित महा विद्यालय परिवार ने भी विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है, साथ ही इस स्वीकृति मिलने पर जनभागीदारी की अध्यक्ष रिंकू आनंद अग्रवाल ने कहा है कि शक्ति विकासखंड के जेठा में शासकीय कालेज वर्षों से संचालित है, तथा यहां समय अनुसार कुछ नए निर्माण की मांग महसूस की जा रही थी, एवं इस महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातकोत्तर की कक्षाओं के लिए भी नई स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके लिए अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता है, जिसे देखते हुए सभी सदस्यों की सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया था एवं रिंकू आनंद अग्रवाल ने कहा कि शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय पूरे विकासखंड सहित जिले का एक सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है, तथा इसके भव्य परिसर में जहां चारों ओर वृक्षारोपण किया गया है, तो वही महाविद्यालय में स्वच्छता सहित उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी संचालित की जा रही है, एवं नियमित रूप से जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित कर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के हित में आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं
तथा जनभागीदारी समिति के सभी सदस्य भी उत्साह के साथ इस महाविद्यालय की व्यवस्था को बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं, तथा रिंकू आनंद अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रति पूरे महाविद्यालय की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आज विधानसभा अध्यक्ष जी के सहयोग एवं उनके निरंतर आशीर्वाद से हमारे क्षेत्र का विकास भी तेजी से हो रहा है, तथा आने वाले समय में इसी तरह से वे हम सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान करते रहेंगे