किरंदुल. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन ने सपत्नीक आज केंद्रीय विद्यालय बीआईओपी के नवनिर्मित भवन तथा इंडियन कॉफी हाउस के नवीन रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीगण उत्सुकता से नवीन विद्यालय भवन की प्रतीक्षा कर रहे थे। शिव मंदिर के पुजारी द्वारा विधिविधान से पूजन के साथ यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) विनय कुमार, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, उप महाप्रबंधक (सिविल) लखबीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज वी लाल, प्राचार्य बी सी द्विवेदी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, मेटल माइन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, सुरेश गुप्ता, राकेश लाल संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष के साजी, सचिव राजेश संधू सहित एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के सदस्यगण उपस्थित थे।
