शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने शिक्षको का किया सम्मान

भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न प्रख्यात शिक्षाविद महान विचारक सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर पुरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है |
आज इस शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष मिनाक्षी ठाकुर एवं उपाध्यक्ष डाँ मनोज सिंह राजपूत के नेतृत्व में शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला गागंपुर (पंडरिया )में छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत से प्रारंभ कर माँ सरस्वती जी की प्रतिमा की पुजा अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात
शिक्षको को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया | एवं जिला अध्यक्ष मीनाक्षी ठाकुर ने उतबोधन में गुरु की महीमा का बखान करते हुये कहा गुरु की महीमा अपरम पार है माता -पिता के बाद गुरु का स्थान है

गुरु ब्रह्म, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर;

गुरु साक्षात् परम ब्रह्म, तस्माई श्रीगुरुवाय नमः।

पश्चात गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किये वही इंटक द्वारा शाला परिसर में वृक्षा रोपण भी किया गया एवं बच्चों में प्रसाद वितरण कर मुँह मीठा कराया | इस पुनित अवसर पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण मिनाक्षी ठाकुर , उपाध्यक्ष डाँ मनोज सिंह राजपूत ,ग्राम पंचायत सरपंच रसपाल टेकाम, उपसरपंच अंतराम, संयुक्त समन्वयक दीपक ठाकुर, प्रधान पाठिका शालिनी, प्रधान पाठक जानसिंह मरकाम, शिक्षक राम सप्रे, विक्रम सिंह राज सहायक शिक्षक, रमेश मरावी, परमेश्वर, श्रवण एवं समस्त पंच तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *