23 नवंबर को भाजपा जांजगीर-चांपा जिला के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के जिला अध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कृष्णकांत चंद्रा का रहा 2 वर्ष का सफलतम कार्यकाल
कृष्णकांत ने कोविडकाल में भी बखूबी किया सक्रियता से संगठन का कार्य
सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष के रूप में मालखरौदा विकासखंड के ग्राम- नगझर निवासी कृष्णकांत चंद्रा को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष की जिम्मेदारी 2 वर्ष पूर्व सौंपी थी, तथा कृष्णकांत चंद्रा के जिलाध्यक्ष का पद संभालने के बाद से ही निरंतर उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओं की इकाइयों का भी बेहतर सामंजस्य एवं आपसी समन्वय के साथ गठन किया गया, एवं मार्च 2020 के पूर्व 23 नवंबर 2019 को जिला अध्यक्ष के रूप में कृष्णकांत चंद्रा ने अपने दायित्व का निर्वहन आरंभ किया था, तथा उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद ही निरंतर पूरे देश में कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों में कोविड-19 संक्रमित मरीजों तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए समय-समय पर सर्व सहयोग से विभिन्न कार्यों का सफलतापूर्वक संपादन हुआ
तो वहीं जिले के मार्गदर्शन में कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सेवा कार्यों को लेकर एक अभूतपूर्व उत्साह नजर आया, साथ ही इस अवधि में भारतीय जनता पार्टी ने भी लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 की परिस्थितियों से निपटने हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं न किए जाने के विरोध में भी घर बैठे ही वर्चुअल रूप से धरना- प्रदर्शन तथा सांकेतिक विरोध के कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए, इसके अलावा जिले के सभी 26 मंडलों द्वारा कोविड-19 की परिस्थितियों में किए गए सेवा कार्यों को लेकर एक डिजिटल पुस्तिका का भी बेहतर ढंग से प्रकाशन संभव हो सका,जिसकी पूरे प्रदेश में प्रशंसा की गई
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनीतिक रूप से भाजपा के विपक्ष की भूमिका में होने के बावजूद पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के जांजगीर-चांपा जिला कार्यालय को भी पूर्व की तुलना में और अधिक व्यवस्थित बनाने तथा जिला कार्यालय में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यालय की स्थापना करने, साथ ही बैठक सभागार में व्यवस्थित रूप से ऑडियो सिस्टम नवीनीकरण एवं जिला कार्यालय के कुछ कमरों के नवीनीकरण को लेकर भी सर्व सहयोग से कार्य किया
साथ ही जिले में पहली बार कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों में निवासरत कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बेहतर संचालन हेतु वार्षिक रूप से स्वयं स्वस्फुरतः आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए अपना योगदान दिया, जो कि अपने आप में एक अनुकरणीय पहल रही, साथ ही जिले में विगत 2 वर्षों में देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का भी सफलतापूर्वक संपादन हुआ, तो वही जिला स्तर से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं रैलियों का आयोजन भी किया
इसके अलावा संगठनात्मक रूप से भी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का जिला संगठन आधुनिक तरीके के साथ लैस होकर अपना कार्य कर रहा है, वही इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जांजगीर-चांपा जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों से भी निरंतर समन्वय बनाकर कार्य करते हुए पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया, तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके कार्यों को भी आम जनता तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है
23 नवंबर 2021 को भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कृष्णकांत चंद्रा के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,तो वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी के कार्यकर्ता व्हाट्सएप ,फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम पर भी कृष्णकांत चंद्रा के इन सफलतम 2 वर्षों को एक स्वर्णिम अवसर बताते हुए उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के सभी 26 मंडलों के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का संचार होने की बात कह रहे हैं
वही अपने सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा भी कहते हैं की जिले के सभी वरिष्ठ जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन देते हुए संगठनात्मक कार्यों में जो अपना सहयोग प्रदान किया, आज उसी के प्रतिफल स्वरूप वे अपनी जिम्मेदारियों का सजगता एवं सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके हैं, तथा प्रत्येक कार्यकर्ताओं का मिला सहयोग ही उन्हें आगे कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है एवं वे भी सदैव यह प्रयास करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से वे स्वयं संपर्क कर उनसे मिले तथा पार्टी के प्रति कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करें
जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के कुशल नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिले में विगत वर्ष मंडल स्तर पर प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए, साथ ही प्रदेश स्तर की बैठकों में जांजगीर-चांपा जिले के संगठनात्मक कार्यों को भी सदैव प्रशंसा मिलती रही है, एवं जांजगीर-चांपा जिला संगठन के कार्यों में एवं प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित समस्त कार्यों के संपादन में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना पाया है, तथा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओं के गठन के दौरान भी 1-1 कार्यकर्ताओं से वन टू वन बात कर उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति सजगता के साथ कार्य करने का एहसास दिलाते हुए जिम्मेदारी प्रदान की गई, जिसके प्रतिफल स्वरुप आज जांजगीर-चांपा जिले में भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते नजर आते हैं, तथा जिले में पहली बार मोर्चाप्रकोष्ठओं के गठन के दौरान कार्यकर्ताओं में दायित्व लेने के प्रति भी आपसी प्रतिस्पर्धाये देखी गई,तथा इन प्रतिस्पर्धाओं को दरकिनार करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने सभी वरिष्ठ जनों के सहयोग से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया
वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने भी जांजगीर-चांपा जिले में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताया है, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा भी जांजगीर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी में निवास होने के बावजूद उन्होंने निरंतर जिला मुख्यालय का प्रवास कर संगठन के कार्यों में अपनी भागीदारी की, तथा वे अपने निवास नगझर में भी प्रतिदिन नियमित रूप से आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं, तथा उनकी दिनचर्या में ही सुबह से लेकर देर शाम तक संगठन को लेकर चर्चाएं देखी जाती हैं
वही जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा जिले के कार्यकर्ताओं के यहां सुख-दुख के अवसरों पर भी समय-समय पर शामिल होने में कहीं कमी नहीं रखते एवं अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण हेतु चले अभियान में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मंदिर निर्माण हेतु राशि संग्रह कार्य मे अपना सहयोग प्रदान किया तथा जिले में कोविड-19 के वैक्सीनेशन टीकाकरण के कार्य में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक इस टीकाकरण का प्रचार किया, साथ ही जांजगीर-चांपा जिले के प्रत्येक मंडलों एवं बूथ स्तर पर कोविड-19 काल मे भी वर्चुअल बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर संगठन के कार्यों को सफल बनाया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *