कबीर प्रागट्य दिवस पर गबेल समाज ने शक्ति के सामुदायिक भवन में किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

समाज के युवा प्रकोष्ठ ने निकाली मोटरसाइकिल रैली तो वहीं शहर के विभिन्न मार्गो से निकली भव्य शोभायात्रा

गबेल समाज की महिलाएं, वरिष्ठ जन एवं युवा वर्ग भी हुए सैकड़ों की संख्या में शामिल

शक्ति शहर में गवेल समाज द्वारा पहली बार किया गया था सार्वजनिक रूप से कबीर प्रागट्य दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन

सक्ति- गबेल समाज शक्ति द्वारा 14 जून को कबीर प्राकट्य दिवस के पुनीत अवसर पर स्थानीय गौरव पथ मार्ग स्थित सामुदायिक भवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम दोपहर समय गवेल समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन टेमर के पेट्रोल पंप से किया गया, जो कि पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल सामुदायिक भवन पहुंची

जहां रात्रि 7:00 से कबीर साहेब जी की पूजा,आरती, अर्चना के पश्चात शोभा यात्रा प्रारंभ हुई तथा शोभा यात्रा मार्ग में समाज के बंधु काफी संख्या में शामिल थे, एवं समाज की महिलाएं,युवतियां, युवा वर्ग एवं वरिष्ठ जन भी पूरे उत्साह के साथ कबीर प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए तथा शोभायात्रा हॉस्पिटल चौक, बुधवारी बाजार, गुरुद्वारा मार्ग, श्री राम मंदिर, हटरी चौक होते हुए हटरी हॉस्पिटल से सीधे सामुदायिक भवन पहुंची जहां रात्रि 9:00 बजे से साहेब जी की आरती के पश्चात भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया

 

गबेल समाज शक्ति द्वारा आयोजित इस कबीर प्राकट्य दिवस के कार्यक्रम में लगभग 2000 से भी अधिक की संख्या में समाज के बंधु उपस्थित थे, तथा गबेल समाज की इस शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वल्पाहार एवं शीतल पेयजल के माध्यम से स्वागत भी किया, अग्रसेन चौक में शहर की श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के सदस्य इस शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए आतुर नजर आए तथा सभी ने इस अवसर पर उपस्थित होकर इस यात्रा का स्वागत किया

वहीं शक्ति शहर में पहली बार गवेल समाज द्वारा सार्वजनिक रूप से कबीर प्राकट्य दिवस का आयोजन किया गया, साथ ही इस कार्यक्रम में शक्ति विकासखंड सहित नवीन शक्ति जिले तथा जांजगीर-चांपा जिले के भी विभिन्न शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से स्वजातीय बंधु सपरिवार इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, तथा सामुदायिक भवन में भी कबीर प्रकट दिवस के मौके पर समाज बंधुओं में काफी उत्साह देखा गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी 14 जून को कबीर प्राकट्य दिवस के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की

वहीं रात्रि समय भंडारा का आयोजन किया गया,जिसमें समाज बंधुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा गबेल समाज ने सभी स्वजातीय बंधुओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया वही पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना योगदान दिया, तो वही युवा प्रकोष्ठ भी इस आयोजन को लेकर 1 माह पूर्व से ही पूरी तैयारियों में जुटा रहा, तथा गांव- गांव तक लोगों को इस कबीर प्रकट दिवस के आयोजन का आमंत्रण देकर उन्हें आमंत्रित भी किया गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *