#Olympics 2024: CM विष्णुदेव साय ने भारतीय प्रतिभागियों को दी बधाई

रायपुर। #Olympics 2024 CM विष्णुदेव साय ने भारतीय प्रतिभागियों को बधाई दी। X में सीएम ने लिखा, पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय दल के सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी मां भारती के गर्व हैं, जो अपने मेहनत और समर्पण से समूचे भारतवासी को गौरवान्वित करते हैं।

आप सभी के साथ 140 करोड़ भारतवासियों की आशाएं, प्रेम और आशीर्वाद है। निश्चित ही आप सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ओलंपिक में भारत की विजय पताका फहराकर समूचे विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे। स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए आप सभी को मेरी पुनः हार्दिक शुभकामनाएं। भारत माता की जय जय हिंद

#Olympics 2024: CM विष्णुदेव साय ने भारतीय प्रतिभागियों को दी बधाई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *