नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत साथ ही नगर में व्याप्त परेशानियों से कराया अवगत

बचेली नगर की यातायात व्यवस्था,साइबर क्राइम,नशे के कारोबारियों पर कार्यवाही सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा।

दंतेवाड़ा/बचेली :- नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन छ.ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी की अगुआई में जिला दंतेवाड़ा टीम ने बचेली नगर में नव पदस्थ थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव से सौजन्य भेंट कर उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था दिन ब दिन बढ़ते साइबर अपराध,नशे की गिरफ्त में आ रहे युवा ,नशे के कारोबारियों पर कार्यवाही सहित बाइकर्स द्वारा ओवर स्पीडिंग,प्रतिबंधित साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालो पर कार्यवाही करने सहित अन्य कई मुद्दों पर गहन चर्चा की।

थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव द्वारा सभी मामलों को गंभीरता से विचार कर जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया गया साथ ही उनके द्वारा साइबर क्राइम को रोकने नगरवासियों को जागरूक होने,यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने हेतु अपील भी की, ध्रुव ने बताया की आगामी होली पर्व एवम लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन पर नगर में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने बचेली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है नगरवासी होली पर्व को शांति से मनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। इस चर्चा में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियांशु सिंह,जिला अध्यक्ष दिलीप सोनी,महिला पदाधिकारी संयुक्ता देवांगन,जिला कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *