देव उठनी एकादशी पर तुलसी में चढ़ाएं ये एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जाग जाते हैं। इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह भी किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह करने कन्यादान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर कुछ चीजें चढ़ाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन तुलसी के पौधे में कौन सी चीज चढ़ाने से धन वैभव की प्राप्ति होगी।

तुलसी के पौधे में लाल रंग की चुनरी जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही चुनरी अर्पित करते समय इस मंत्र को बोले- ‘महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते। माना जाता है कि इस तरह से चुनरी चढ़ाने से देवी तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम भी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और सुख-शांति और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

तुलसी विवाह संबंधी अन्य उपाय

चढ़ाएं दूध

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध अर्पित करें। इसके साथ ही इस मंत्र को बोले- ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ ऐसा करने से देवी तुलसी के साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जलाएं दीपक

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

तुलसी विवाह के दिन एक पीला रंग का धागा लेकर अपने शरीर की लंबाई के बराबर नाप कर काट लें। इसके बाद इसमें 108 गांठ लगा दें और फिर तुलसी के पौधे के नीचे बांध दें। इसके साथ ही अपनी मनोकामना कहें। जब आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाए, तो इस धागे को खोलकर जल में प्रवाहित कर दें।

बांधे लाल धागा

देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में लाल रंग का धागा यानी कलावा बांधना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *