विधानसभा अध्यक्ष महंत, जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
सक्ती-27 मार्च को सक्ती में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत शामिल हुए,समारोह की अध्यक्षता ज़िले के प्रभारी और राज्य के राजस्व,आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की,
इस अवसर पर विधायक जैजैपुर केशव चंद्रा, पूर्व राजस्व मंत्री नोवेल कुमार वर्मा, शैलेन्द्र दुबे, सदस्य बार कौंसिल आफ इंडिया,सक्ती न्यायालय के न्यायाधीश गण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित थे ,अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गीता नेवारे ने रविवार को सक्ती अधिवक्ता संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, इस अवसर पर अधिवक्ता संघ शक्ति द्वारा शपथ ग्रहण समारोह की जोरदार तैयारियां की गई थी, तहसील कार्यालय के बाहर से ही आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गया था एवं आगंतुक सभी अतिथियों का अभूतपूर्व स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन भी किया गया,इस शपथ ग्रहण समारोह में जहां अधिवक्ता संघ शक्ति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे, सचिव उदय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, तो वही अधिवक्ता साथियों ने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी/ सदस्यों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी, तथा इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों का भी अधिवक्ता संघ शक्ति की ओर से स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया

ज्ञात हो कि अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष के रूप में विगत दिनों संपन्न हुए निर्वाचन में दिगंबर प्रसाद चौबे, सचिव उदय वर्मा,उपाध्यक्ष सुश्री अलका जायसवाल, मुन्ना लाल पटेल,कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव कमलेश्वर प्रसाद चौबे, सह सचिव रतनलाल कसेर, ग्रंथपाल चंद्र कुमार भारद्वाज,कार्यकारिणी सदस्य में अर्जुन राठौर, परमानंद गबेल, सत्येंद्र नाथ सोनी, राजेंद्र प्रसाद पटेल, प्रेमलाल पटेल एवं श्रीमती उमा वर्मा थे