नूपुर की चेतावनी-सक्ति कलेक्टर ने अनुपस्थित 24 अधिकारी-कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

टीचर बन गई आईएएस नूपुर राशि पन्ना,कलेक्टर ने की महिला समूह के कार्यो की प्रशंसा

सक्ति-शासकीय विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय सक्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में अनेक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर भी दफ्तर नहीं पहुँचे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, निरीक्षण में डी.आर.जोल्हे सहा.अधीक्षक, के.आर. आदित्य सहा ग्रेड 02,  देवेन्द्र पात्रे सहा. ग्रेड 02,  राम रतन सिदार सहा. ग्रेड 02, शिशिर गुप्ता सहा. ग्रेड 02,  भागीरथी सिदार सहा. ग्रेड 02, पीयूष पांडेय सहा. प्रोग्रामर, कुलदीप महाराणा सहा. ग्रेड 03, दागेश्वर प्रसाद बरेठ सहा. ग्रेड 03, सत्यनारायण शर्मा सहा. ग्रेड 03, मयंक चौहान सहा. ग्रेड 03, राजेन्द्र कुमार सोनी सहा. ग्रेड 03, महेंद्र कुमार लहरे सहा. ग्रेड 03, संदीप चंद सहा. ग्रेड 03, जय सिंह ठाकुर सहा. ग्रेड 03, शिव सिंह सहा. ग्रेड 03, नागेन्द्र कुमार साहू सहा. ग्रेड 03, सुमन कुमार अजय डाटा एंट्री ऑपरेटर, जगन्नाथ साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर,राकेश कुमार पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर, अरविंद कुमार भरद्वाज भृत्य, विजय कुमार राघव भृत्य, हरी पटेल भृत्य अनुपस्थित पाए गए, जिसके तुरंत बाद ही कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया सक्ती के ग्राम रेड़ा के आदर्श गौठान का निरीक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती विकासखंड के रेड़ा आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। स्व. सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और गोठान में किए जा रहे हैं विभिन्नगतिविधियों की जानकारी ली। स्व. सहायता की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ ले रही हैं। गौठान में उत्पादित सब्जियों को आसपास के प्राथमिक ,माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित मध्यान्ह भोजन के लिए सप्लाई, सब्जी मंडी व अन्य हाट बाजारों में बेची जाती है,कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सरपंच, सचिव एवं महिला स्व सहायता समूह के कार्यों की सराहना कर बधाई दी एवं निरंतर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया,कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया सरपंच, सचिव एवं महिला स्व. सहायता समूह के कार्यों की सराहना की है,कलेक्टर ने राज्य शासन की मंशा अनुसार गौठान में गोबर खरीदी, गौ मूत्र खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गौठान में बहुउद्देशीय गतिविधियां नियमित संचालित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने महिलाओं को मत्स्य पालन, हल्दी, टमाटर, केला, अदरक, मशरूम उत्पादन एवं अन्य सब्जियों को उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया। और साथ ही साथ सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने पीडीएस दुकान, पंचायत भवन, और सामुदायिक भवन पर भी चर्चा की,स्व सहायता की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ ले रही हैं,ग्राम रेड़ा आदर्श गौठान के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में मौसम के आधार पर टमाटर, लौकी, खीरा, आलू, बरबटी, तोरई, हल्दी, भिंडी, आदि लगाया जाता है जिससे आर्थिक लाभ मिल रहा है। गौठान में उत्पादित सब्जियों को आसपास के प्राथमिक, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित मध्यान्ह भोजन के लिए सप्लाई किया जाता है। कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से समस्याओं के संबंध में भी अवगत हुई तथा महिलाओं ने बिजली एवं कुछ क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराया कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया,इस दौरान सक्ति जनपद पंचायत सीईओ जगेंद्र साहू, हॉर्टिकल्चर , विभाग , पंचायत सरपंच सचिव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

स्कूल के निरीक्षण में गई कलेक्टर ने खुद शिक्षक बनकर बच्चों को लगी पढ़ाने

सक्ती जिले के ग्राम रेड़ा में एक सरकारी स्‍कूल में उस वक्‍त हलचल मच गई जब कलेक्‍टर नूपुर राशि पन्ना खुद बच्‍चों को पढ़ाने लगी। सक्ती ज़िले के ग्राम रेड़ा में कलेक्‍टर नूपुर राशि पन्ना की कार्यशैली की हर तरफ तारीफ हो रही है। डीएम ने स्‍कूली बच्‍चों से बात की, उन्‍हें पढ़ाया और खुश होने पर चॉकलेट भी दिया। उन्‍होंने बच्‍चों से सवाल पूछे और छात्रों ने खुलकर जवाब भी दिए। कलेक्‍टर को शिक्षक के रूप में देखकर छात्र काफी खुश दिखे। डीएम नूपुर राशि पन्ना मध्‍य विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के दौरे पर निकले थे। कलेक्‍टर सक्ती के ग्राम पंचायत रेड़ा में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। वे खुद शिक्षक की भूमिका में आ गए और ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। बच्चों को पता नहीं था कि वे जिला के कलेक्‍टर हैं। डीएम ने छात्रों को सामान्य ज्ञान , गणित पर प्रश्न भी किया जिसका जवाब सुनकर बच्चों से प्रभावित होकर नूपुर राशि पन्ना ने बच्चों को चॉकलेट दिया और साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को सुरक्षा पर संदेश भी दिया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *