एनटीपीसी नवा रायपुर ने वृक्षारोपण और श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

नवा रायपुर। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत एनटीपीसी नवा रायपुर द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत कार्यालय परिसर के आसपास ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान और ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान पहल का आयोजन किया गया।

एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) रवींद्र कुमार के नेतृत्व में नवा रायपुर के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अभियान में सहभागिता की। कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।

स्वच्छ और हरित परिसर का लिया संकल्प

इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के अनुरूप आयोजित अभियान में कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के आसपास पौधरोपण करने के साथ सफाई भी की। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में अजय शर्मा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं), विद्या नंद झा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं-आर एंड एम), आलोक कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक (सीसी ओएस) और हर्ष आहूजा, कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी) सहित मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एनटीपीसी नवा रायपुर की इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश को मजबूत करते हुए स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण में योगदान दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *