बिलासपुर में अब रात भी गर्म, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब

बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन के साथ अब रात में भी गर्मी पड़ रही है। बिलासपुर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसके कारण लोगो को उमस और बेचैनी महसूस हुआ। एसी, कूलर और पंखा चलाना पड़ा।
शहर में प्रचंड गर्मी के बाद बीते 72 घंटों के भीतर तापमान में गिरावट आई है। लेकिन रविवार को फिर पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर पंहुच गया। जबकि एक दिन पहले शनिवार को तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी हवाओं के चलते यह स्थिति निर्मित हुई थी। अभी तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
हालांकि तापमान में गिरावट के बाद भी बिलासपुर में गर्मी बरकरार है। बता दें कि मार्च पहले पखवाड़े में ही तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच गया था। जिसके बाद भी मौसम विज्ञानियों ने स्पष्ट कर दिया था कि इस साल मार्च में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। तापमान नए रिकॉर्ड बना सकती। हुआ भी यही दूसरे पखवाड़े के शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वातावरण पूरी तरह से गर्म होने लगा है। उमस और बेचैनी से लोग परेशान है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *