नोरा ने जन्मदिन पर जमकर की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही जब अपनी कमरिया हिलाती है, तो न जाने कितने दिल उनके डांस की बीट पर धड़कने लग जाते है। हाल ही में नोरा ने अपना बर्थडे मनाया था, जहां वो समंदर की लहरों के मध्य बोट पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस अपने बैली डांस मूव्स से लाखों दिलों को जख्मी करती हुई दिखाई दे ही है। नोरा ने अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। वीडियो में नोरा दोस्तों के साथ बोट पर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही है।

नोरा फतेही ने अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बीच अभिनेता अपनी गर्ल गैंग के साथ दुबई में एक यॉट पर मस्ती करती दिखीं। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए नजर आ रही है। नोरा अपनी यॉट पर खड़ी होकर अरेबिक डांस करने लग जाती है। नोरा अपनी पतली कमर को ऐसे मटका रही हैं कि देखने वाले फिदा हो जाएं। उनकी फ्रेंड्स जमकर तालियां बजाते हुए उन्हें चीयर भी कर रही हैं।

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही के सामने एक केक भी रखा हुआ है। केक पर एक रॉयल चेयर और उस पर एक लड़की का डिजाइन भी बना हुआ है। केक के साइड में बुके रखा हुआ है। नोरा और उनकी फ्रेंड्स पहले जंप करती हैं और फिर नोरा अकेले डांस करने लग जाती है। नोरा के कंपनी देने के लिए बाद में उनकी फ्रेंडस भी आ जाते है और सभी मजेदार अरेबिक डांस करने लगती हैं। सभी जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि नोरा फतेही ने वीडियो को साझा  करते हुए लिखा, मैं अंटेशन पाना चाहती थी, लेकिन अंटेशन ने मुझे पा लिया। हैशटैग बर्थडे बिहेवियर।’ नोरा के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। नोरा के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है  वहीं कुछ फैंस उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *