NMDC स्टील ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 455 HR कॉइल का उत्पादन

नगरनार। एनएमडीसी स्टील के नगरनार स्टील प्लांट ने एक दिन में 455 हॉट रोल्ड (HR) कॉइल का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। 3 नवंबर 2026 को हासिल यह उपलब्धि प्लांट की शुरुआत से अब तक का सर्वाधिक दैनिक उत्पादन है।

24 घंटे में 455 एचआर कॉइल का उत्पादन हॉट स्ट्रिप मिल की तकनीकी क्षमता और कर्मचारियों की दक्षता को दर्शाता है। इससे पहले 1 नवंबर को प्लांट ने 440 एचआर कॉइल का उत्पादन किया था, जो उस समय तक का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा था। लगातार दो उपलब्धियों ने प्लांट की उत्पादन क्षमता और कार्यकुशलता को प्रदर्शित किया है।एनएमडीसी स्टील के नगरनार प्लांट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 23,24,902 टन उत्पादन किया। यह पिछले वित्तीय वर्ष के 14,38,646 टन उत्पादन की तुलना में 63 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन में यह वृद्धि प्लांट की निरंतर प्रगति और बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *