इवेंट में नीता अंबानी ने रघुपति राघव राजा राम पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए लोग

देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता मुकेश अंबानी ने कल्चरल सेंटर यानी एनएमएसीसी के शानदार उद्घाटन समारोह में अपने नृत्य से समा बांध दिया। इस कार्यक्रम में जहां अंबानी परिवार की एंट्री ने लोगों का दिल जीता। वहीं, इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरी। नीता अंबानी का डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ में नीता अंबानी ने खास परफॉर्मेंस दी, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। कार्यक्रम में नीता अंबानी ने रेड एंड पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में परफॉर्म किया। नीता रघु पति राघव राजा राम गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज में गाया है। डांस के दौरान नीता के एक्सप्रेशन देखते ही बन रहे हैं। एक-एक ताल पर जिस तरह से नीता परफॉर्म कर रही हैं, उसे देखकर आप अपनी पलकें झपका नहीं पाएंगे।

कार्यक्रम में अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। राधिका ने कार्यक्रम में अपने लुक से हर किसी का दिल जीता। वहीं, आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने भी शिरकत की थी। अंबानी परिवार के अलावा इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस समेत कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारें भी शामिल हुए।

आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में अंबानी निवास में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई है। अंबानी निवास पर रिंग सेरेमनी से पहले गोल धना और चुनरी की रस्म का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोनों परिवारों ने एक.दूसरे को गिफ्ट देकर कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसके बाद रिंग सेरेमनी हुई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *