सक्ती-अंतरास्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के.पी. द्विवेदी ‘शास्त्री ‘ ने छत्तीसगढ़ की महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला साहू रायपुर को अंतरास्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति का छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है
निर्मला साहू कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई है और इन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है, निर्मला साहू के कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के.पी. द्विवेदी ‘शास्त्री ‘ ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है निर्मला साहू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर प्रदेश के महिला सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं विभिन्न संगठनों में हर्ष व्याप्त है

एवं निर्मला साहू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर विभिन्न संगठनों एवं समाज की ओर से शुभकामनाओ के संदेश मिल रहे है साहू ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि मैं छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय में जाकर एवं सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा करूँगी और सभी कार्यकर्ताओं को उपभोक्ता से संबंधित शासन के नियमों से भी अवगत करूँगी
निर्मला साहू ने प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डॉ.के.पी. द्विवेदी ‘शास्त्री ‘ का आभार व्यक्त किया है