छत्‍तीसगढ़ में कोरोना वायरस से नौ की मौत, कलेक्टर समेत 5,614 मिले संक्रमित

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कबीरधाम कलेक्टर रमेश शर्मा समेत 5,614 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नौ लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 1,499 काेरोना संक्रमित रायपुर में मिले। इसी तरह दुर्ग में 734, रायगढ़ में 528, राजनांदगांव में 313, कोरबा में 308, जांजगीर में 307 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले। राज्य में कुल 50 हजार 258 सैंपल जांचे गए हैं।

होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पहुंच दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *