वेलेंटाइन से ठीक 2 दिन पहले निधि झा ने की सगाई

फरवरी के माह को ‘लव मंथ’ के नाम से भी पहचाना जाता है, जहां कई कपल एक दूसरे संग अपने प्यार का इजहार करते नजर दिखाई देते है। इसी दौरान भोजपुरी स्टार यश कुमार और एक्ट्रेस निधि झा ने अपने प्यार को ऑफिशियल भी कर चुके है, यानि कपल ने सगाई कर चुके है। दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी है और फैंस इस प्यारे कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

निधि झा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई का वीडियो साझा किया, इसके साथ लिखा है – अब यह ऑफिशल हो चुका है हम एंगेज हो चुके है।’ वीडियो में निधि और यश परिवार वालों के मध्य एक-दूसरे को रिंग पहनाते हुए नज़र आ रहे है। इस बीच अभिनेत्री  शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और कैमरे के सामने अपने मंगतेर यानि यश संग जबरदस्त पोज देती हुई नज़र आ रही है।

एक तस्वीर में यश घुटनों के बल बैठकर निधि को रिंग पहनाते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही कपल को फैंस और कलाकारों की खूब बधाईयां भी मिल रही है।  इंगेजमेंट से पहले निधि झा ने गृह प्रवेश की कुछ फोटोज भी साझा कर दी है। इन तस्वीरों में निधि और यश बिल्कुल नवविवाहित जोड़ी की तरह दिखाई दे रहे है।

ये भी बता दें कि यश पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। बीत वर्ष 21 सितंबर को यश ने सोशल मीडिया पर निधि झा के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था और 2 तस्वीरें साझा भी की थी। फोटोज साझा कर यश ने लिखा था, ‘आपने मुझे दिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है। मैं आपको कभी भी खोना नहीं चाहता, आप मेरी जिंदगी के सनशाइन हो निक्कू, लव यू।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *