इवेंट में फ्रंट ओपन और बैकलेस पहनकर पहुंचीं निया शर्मा

निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जातीं हैं। समय के साथ-साथ उनके तेवर और भी कातिलाना होते चले जा रहे हैं। कई बार उन्हें उनके फैशन सेंस के लिए ट्रोल भी किया गया, लेकिन अभिनेत्री मस्त मौला अंदाज में अपने आप को हर आउटफिट में कैरी करती हैं। रविवार के इवेंट में भी वह कुछ ऐसे ही पहुंचीं। उनका अंदाज सबसे जुदा दिखाओ और उन्हें देखने वाला हर कोई बस एकटक निहारता ही रह गया। निया शर्मा इस इवेंट में बेहद बोल्ड ड्रेस में दिखीं थीं।

निया शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, उसे देख फैंस के होश ही उड़ गए हैं। सैटिन की सामने से खुली ड्रेस। बैकलेस और थाई स्लिट आउटफिट में निया ने ग्लैमर का तड़का लगाया। निया हमेशा की तरह इस तरह के आउटफिट को कैरी करने में कॉन्फिडेंट दिखीं, लेकिन कई यूजर्स को उनकी ड्रेस पसंद नहीं आई। यहां तक कि लोग उन्हें ऊर्फी जावेद की बहन तक कहने लगे।

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘उर्फी साड़ी में आ गईं। इसको उर्फी की कमी पूरी करनी है।’ तो वही दूसरे यूजर में लिखा उर्फी 2.0। इसी तरह के और भी कई कमेंट आए जिनमें निया शर्मा को ट्रोल किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *