किरन्दुल-लौह नगरी किरन्दुल स्थित सामाजिक कार्यों में सबसे अधिक सक्रिय रहने वाली एनजीओ कलिंगा सोशल वेल्फेयर द्वारा वर्तमान समय की शीत ऋतु को देखते हुये एनजीओ के कार्यकर्ताओं रविवार देर रात किरन्दुल नगर के अलग अलग इलाकों में फूटफाथ पर अस्थायी तौर पर रहें असहाय और निराश्रितों को गर्म कपड़े कम्बल का वितरण किया।
बता दें कि एनजीओ कलिंगा सोशल वेल्फेयर की टीम द्वारा समय समय पर कई जनकल्याणकारी कार्य किया जाता रहा हैं। इस दौरान संस्था के प्रमुख रवि दुर्गा,महासचिव किशोर जाल,सुखदेव पोयाम,हिमांशु साहू,दिनेश साहू, राजकुमार सोनी मौजूद थे।