Khushi Kapoor की फिल्म द आर्चीज का नया पोस्टर जारी, जाह्नवी कपूर ने की बहन के लुक की तारीफ

जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर जल्द जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा सुहाना खान, अग्स्तस्य नंदा की अहम भूमिका है। अब जाह्नवी कपूर ने पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है।

द आर्चीज के पोस्टर पर जाह्नवी कपूर ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी छोटी बहन खुशी कपूर की फिल्म द आर्चीज के रिलीज हुए पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है। दोनों बहनें सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो और वीडियो पर मजेदार कमेंट करती रहती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। जहां जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी है। वहीं, अब खुशी कपूर अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह सुहाना खान अगस्तस्य नंदा के साथ काम करती नजर आएंगी। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

द आर्चीज में खुशी कपूर का लुक कैसा है?

सोमवार को निर्माताओं ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें खुशी कपूर को रेट्रो लुक में देखा जा सकता है। फैंस को खुशी कपूर का लुक पसंद आया है। वहीं, जाह्नवी कपूर ने भी बहन की तारीफ की है। उन्होंने खुशी कपूर और फिल्म की कास्ट के लिए एक मैसेज लिखा है। पोस्टर में खुशी कपूर को काउच पर बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके बगल में युवराज मेंडा बैठे हुए हैं। सभी रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं।

खुशी कपूर के बगल में सुहाना खान, अगस्तस्य नंदा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना जैसे लोग नजर आ रहे हैं। आईएएनएस से बातचीत में जान्हवी कपूर ने खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और कहा था कि वह उनसे प्यार करती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *