देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में दो दिन बाद मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 19 हजार से ज्यादा रिकवरी दर्ज की गई हैं। वहीं, इससे एक दिन पहले 15 हजार से ऊपर मामले आए थे और 22 हजार से ज्यादा रिकवरी थीं। इसके अलावा 24 घंटे में 246 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 18,987 नए मामले सामने आए हैं और 19,808 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं, इस दौरान 246 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई।