नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, मोदी ने कहा- ‘जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। 10 जून 2026 को पीएम मोदी देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बन गए। इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को लोकतंत्र की ताकत बताया।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि उनकी सरकार के पिछले 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद से युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया गया है।

4399 दिन पूरे कर बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून 2026 को उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। इसके बाद उन्होंने चुनाव जीतकर भी प्रधानमंत्री पद संभाला था और लंबे समय तक इस पद पर रहे।

NDA संसदीय दल की बैठक में होगा सम्मान

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में NDA संसदीय दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड को लेकर बधाई प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही विकसित भारत-2047, केंद्र-राज्य समन्वय और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *