सक्ती-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की ओर से आने वाले भारत के राष्ट्रपति के चुनाव हेतु घोषित प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर आएंगी तथा एनडीए राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में मुर्मू चुनाव के मद्देनजर संपर्क करेंगी तथा देश के विभिन्न राज्यों में एनडीए प्रत्याशी का जनसंपर्क हो रहा है
छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भी एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के 15 जुलाई को रायपुर आगमन को लेकर उनके स्वागत की तैयारी की है, तथा भारतीय जनता पार्टी ने भी एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में बृहद रूप से प्रचार-प्रसार की दृष्टि से भी अभियान चलाने पार्टी प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी है
वहीं राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष की ओर से घोषित प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी प्रत्येक राज्यों में जाकर जनसंपर्क में लगे हुए हैं