“राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस: युवाओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक करने का अवसर”

जशपुरनगर। मनोरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एव संस्था के प्राचार्य संशोधन मिंज के मार्गदर्शन पीएमश्री सजेस मनोरा में बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक मुक्तेश्वर राम ने बताएं यह राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। एम पी एक्का सर ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और एकता और अनुशासन सिखाता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी शिवचरण भगत के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम ,वाद विवाद तथा विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई किया गया किया गया। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा मीनाक्षी श्रीवास्तव कल्पना तिग्गा सीमा एक्का एवं मधुबाला कैथवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *