किरन्दुल-राष्ट्रीय सेविका समिति जगदलपुर में दिनांक 25 से 30 अप्रैल तक आवासीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें 170 बालिकाओं व महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त की।30 अप्रैल को समापन कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा शरीरिक शक्ति जिसमें नियुद्ध प्रदर्शन किया गया।05 दिन के वर्ग में बालिकाओं व महिलाओं ने अनुशासन,समय पालन,समाज में समरसता भाव का जागरण,शारीरिक,मानसिक , बौद्धिक का ज्ञान,भारत की प्राचीन गौरवशाली समृद्धशाली इतिहास,विधर्मी से अपनी बेटियों का बचाओ,राष्ट्र चिंतन, युद्ध से साहस निर्माण आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।इसके अलावा योग,आत्मसुरक्षा, देशभक्ति,संस्कृति,सभ्यता की जानकारी प्राप्त किये।कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए गायत्री परिवार,आर्ट ऑफ लिविंग, एकल अभियान,राष्ट्रीय सेविका समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशिक्षक का विशेष सहयोग रहा।इस प्रशिक्षण में किरन्दुल बचेली दंतेवाड़ा गीदम समेत संभाग के बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।