सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना

साउथ की फेमस एक्ट्रेस व ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने खूबसूरत लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ही फिल्में करके ऑडियंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। रश्मिका के पूरी दुनिया में लाखों फैंस हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी एक्टिंव नजर आती हैं, उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। तस्वीर में उनके ग्लैमर और करिश्माई मुस्कान को देखा जा सकता है।

वो सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रश्मिका ने पिंक टोन में सॉफ्ट मेकअप और अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। रश्मिका ने इस खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपको मेरी मुस्कान भेज रही हूं।” उनके फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं, साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *