आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, बच्चों के साथ बैठकर किया पौष्टिक आहार ग्रहण

किरंदुल। किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 11 स्थित चीता कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ बैठकर पौष्टिक आहार ग्रहण किया और उनसे आत्मीय संवाद किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व में अध्यक्ष निधि से आंगनबाड़ी केंद्र को उपलब्ध कराई गई कुर्सी-टेबल पर बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उनके पोषण, स्वास्थ्य और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। नगर पालिका अध्यक्ष के बच्चों के बीच बैठकर भोजन करने से आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 8 कार्यकर्ता सम्मानित

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर कार्य करने वाली 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया।

जनप्रतिनिधि और वार्डवासी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पार्षद थॉमस बाबू दुर्गम, वी. रूपा रानी, राजकुमार सोनी, के. सज्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, लोमन सीना सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका कर्मचारी और वार्डवासी उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम को बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों के सीधे संवाद और उनके पोषण व शिक्षा की स्थिति जानने की पहल के रूप में देखा गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *