मुंबई: बेटी को गंदे तरीके से छू रहा था बाप, माँ पहुंची थाने

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ पिता और बेटी का रिश्ता एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। मिली जानकारी के तहत यहां एक पिता द्वारा 12 वर्षीय सौतेली बेटी के यौन उत्पीड़न किया गया है। पुलिस का कहना है कि, ‘परिवार मुंबई सेंट्रल में एक फुटपाथ पर रहता था। आरोपी मजदूरी करता है। बेटी के साथ हुई इस हरकत पर मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।’ इस मामले को मुंबई के अग्रीपाड़ा थाना इलाके का बताया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि अपनी 12 वर्षीय सौतेली बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 47 वर्षीय एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना बीते सोमवार की सुबह हुई और शाम तक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत आरोपी और उसका परिवार मुंबई सेंट्रल में एक फुटपाथ पर रहता था। यहां और भी परिवार थे जो उसी फुटपाथ पर रहते थे। पुलिस का कहना है कि एक महिला ने देखा कि पुरुष पीड़िता को गलत तरीके से छू रहा है और फिर उसने बच्ची की मां को इसके बारे में बताया।

उसके बाद महिला ने अपने पति से इस हरकत को लेकर विरोध जताया तो आरोपी वहां से भाग गया। वहीँ इसके बाद मां अपनी बेटी को अग्रीपाड़ा थाने ले गई और अपने पति के खिलाफ शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने कमाठीपुरा में उस व्यक्ति का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उस पर आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *