एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से पसरा मातम

ओरछा। मध्य प्रदेश के ओरछा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना वनगाय हाईवे की है।

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी की मौत हो रही है। ताजा मामला निवाड़ी के ओरछा से सामने आया है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में रामनरेश यादव (40), कृष्णा (14) और मंगल यादव (35) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी मृतक वनगाय के एक ही परिवार के सदस्य है। बताया जा रहा है कि बहन की लड़की की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान परिवार के तीन लोग काल के गाल में समा गए। फिलहाल पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुटी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *