गरियाबंद। ग्राम कुरुद (पांडुका), जिला गरियाबंद निवासी श्रीमती बुधियारिन साहू का 19 सितंबर 2026, शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
परिवारजनों के अनुसार, श्रीमती बुधियारिन साहू सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव की थीं। उनके निधन से परिवार ने अपनी एक महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है। दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि के लिए परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार तीजनाहवन कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित किया गया।
वहीं दशगात्र कार्यक्रम 27 सितंबर 2026, रविवार को ग्राम कुरुद (पांडुका), जिला गरियाबंद में आयोजित किया जाएगा। तालाब कार्यक्रम दोपहर 12 बजे निर्धारित है।
शोकाकुल परिवार ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों एवं शुभचिंतकों से दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने का आग्रह किया है।
शोकाकुल परिवार में एस.आर. साहू, निर्भय राम, डॉ. लीलाराम, डॉ. घनश्याम साहू, देवेंद्र साहू, महेंद्र, कमलेश, जितेंद्र, तिजेंद्र, डोरेश, गुणवंत, दुष्यंत, गिरिजाशंकर, डॉ. राकेश, डॉ. भोजराज, हर्ष, केशव, सुयश, रेयांश, कुशाग्र, शौर्य सहित समस्त सोनवानी परिवार शामिल हैं।
परिवारजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।