मौनी रॉय अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती नजर आती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। इन दिनों एक्ट्रेस का ट्रे़डिशनल लुक काफी सुर्खियों में हैं। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की है जिसमे वो व्हाइट कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
यहां देखें तस्वीरें
फोटो में आप देख सकते है कि, मौनी ने व्हाइट लहंगा पहना हुआ है और इसमें उनका रॉयल लुक देखने को मिल रहा है। सफेद लहंगे के साथ बैकलेस ब्लाउज़ में मौनी ने पुराने जमाने के ग्लैमर को गले लगाया। इसमें उन्होंने हाथ में मैचिंग बैग भी कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है। इसी के साथ उनका मेकअप भी काफी जच रहा है। एक्ट्रेस की जूलरी की बात करें तो मौनी रॉय ने इस लहंगे में व्हाइट एंड ग्रीन कलर की हैवी जूलरी पहनी है। उन्होंने गले में चौकर और मांग टीका पहना हैं और वो कैमरे के सामने कातिल अदाओं के साथ पोज दे रही है। किसी में मौनी रॉय नजरें झुकाकर नजर आ रही हैं तो किसी तस्वीर में प्यार से निहारती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने ये भी बताया है कि ये तस्वीरें किसके द्वारा खीचीं गई है। उनकी इन फोटोज को उनके पति ने क्लिक की है।
वहीं, बात अगर मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री मुख्य विलेन की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। जो सुपरपावर शिवा का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और ईशा का किरदार निभा रही हैं आलिया भट्ट को टारगेट करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।