धार्मिक कार्यक्रम में 30 से अधिक श्रद्धालु हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

कवर्धा। जिले के पंडरिया ब्लाक के ग्राम तोरला नवागांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। ये लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 30 से अधिक श्रद्धालु बीमार हुए है। लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात है कि इनका समय पर उपचार मिलने से स्थिति सुधार हो गया है। इन लोगों को पंडरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमे 3 बच्चें व 1 लड़की सहित 2 महिला 24 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालुओं ने खीर, पूड़ी, दाल चावल का सेवन किया था। हालात बिगड़ने पर तत्काल 112 की मदद से कराया गया पंडरिया स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों की टीम बीमार हुए लोगों की उपचार में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि खीर, पूड़ी, दाल चावल का सेवन करने के बाद से ये एक-एक कर बीमार होने लगे थे। शुरूआत में कुछ लोगों की सेहत खराब हुई। इसके बाद कई लोगों की और तबीयत खराब होनी शुरू हो गयी। ऐसे में एक साथ लोगों को बीमार होता देख पंडरिया का सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब उपचार शुरू होने के बाद स्थिति सुधरी है। वहीं डाक्टरों ने क्षेत्र के लोगों से खान-पान व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच व उपचार कराने की अपील की है।

ग्राम तोरला नवागांव में फूड प्वाइजनिंग को देखते हुए मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजी जाएगी। ताकि, अन्य लोगों का उपचार भी किया जा सके। साथ ही स्वास्थ्य जांच किया जा सके। हालांकि पंडरिया क्षेत्र के ग्रामीण व वनांचल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर पहुंच विहीन वनाचंल ग्रामों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। लोगों के जांच व उपचार के अलावा उचित खान-पान व सफाई आदि के लिए परामर्श भी किया जाता है। वहीं मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए व ठंड को देखते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *