भारत में कोरोना वायरस से जंग अभी भी जारी है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 11,106 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 12,789 लोग ठीक हुए हैं। वहीं देश में एक दिन में 459 लोगों की मौतें भी हुई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को देश के कोविड-19 मामलों का आकड़ा पेश करते हुए बताया की देश में सक्रिय केसलोएड 1,26,620 हो गया है। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले फिलहाल एक फीसद से कम हैं। वर्तमान में यह आकड़ा 0.37 फीसद पर आ गया है। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
वहीं भारत के रिकवरी दर की बात करे तो पिछले 24 घंटों में 12,789 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 38 लाख 97 हजार 921 हो गई है| वर्तमान में रिकवरी दर 98.28 फीसद हो गया है, जो मार्च के बाद सबसे अधिक दर है|
दैनिक सकारात्मक दर है कम
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की देश में दैनिक सकारात्मक दर कम है। कोरोनावायरस का दैनिक सकारात्मकता दर 0.98 फीसद है, जो की पिछले 46 दिनों से 2 फीसद के निचे बना हुआ है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मक दर 0.92 फीसद पर है और साप्ताहिक सकारात्मक दर बीते 56 दिनों से 2 फीसद से कम है।