एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्य को सम्मानित कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ

किरंदुल. मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा एनएमडीसी के अनुरक्षण सहायक एवं एमसीओ के ट्रेड टेस्ट के लिए चयनित अभ्यर्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु सभी ट्रेडों के विशेषज्ञों के द्वारा प्रायोगिक दक्षता हेतु बस स्टैंण्ड, किरंदुल के समीप स्थित यूनियन भवन “श्रमिक सदन” में दिनांक 28/02/2022 से प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से 8:00 बजे तक निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। सोमवार को इसका शुभारंभ किया गया। किरंदुल परियोजना में 31 वर्ष की सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ सदस्य विजय लाल विश्वकर्मा का साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव तथा संगठन सचिव राकेश लाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, बीजी प्रदीप, ओमकुमार साहू, देवनारायण, त्रिलोक बांधे, टीकम साहू, एम के मल्लाह, कामता डेहरिया, धनपति बघेल, रघु रामा राव, राजेन्द्र पटनायक, शिव भूआर्य, नथेला नेताम, लोही दास, देवेंद्र साहू सहित श्रम संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *