एमएमडब्ल्यू यूनियन द्वारा सीएमडी को परियोजना एवं नगर हित में 30 बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा गया

किरंदुल. एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुमीत देब के किरंदुल आगमन पर मेटल माइन वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में परियोजना के कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हित में 30 बिंदुओं का मांगपत्र श्रम संघ द्वारा सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से एनएमडीसी के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती शीघ्र करने, परियोजना चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टॉफ के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, निजीकरण बंद करने, परियोजना अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा अतिशीघ्र उपलब्ध कराने, एम. जी. एम. नेत्र चिकित्सालय रायपुर से पूर्व की भांति पुनः अनुबंध करने, नवजात शिशुओं के केयर हेतु बाल गोपाल शिशु चिकित्सालय एवं एकता अस्पताल रायपुर के साथ यथाशीघ्र अनुबंध करने, मशीनों, कल-पुर्जो, औजारों, उपकरणों की कमी को दूर किया करने, शास. बलीराम कश्यप चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में एनएमडीसी कर्मचारियों के बच्चों के
लिए पूर्व की भांति 5 सीटें प्रतिवर्ष आरक्षित कराने, वर्तमान में किरन्दुल- विशाखापटनम यात्री रेल की सुविधा है, किरन्दुल से हैदराबाद जाने हेतु रेल सुविधा के विस्तार के लिए रेलवे प्रबंधन से कार्रवाई करवाने, जगदलपुर से भुवनेश्वर तक की जो यात्री रेल सुविधा है, उसका विस्तार करते हुए किरन्दुल से भुवनेश्वर तक रेल यात्रा की सुविधा प्रदान करने, बस स्टैण्ड, किरन्दुल सुरक्षा के दृष्टि से वर्तमान परिस्थितियों में असुरक्षित है। यातायात का दबाव निरंतर बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण बस स्टैण्ड का विस्तारीकरण अति आवश्यक है। अतः आपसे अनुरोध है कि वर्तमान बस स्टैण्ड का विस्तारीकरण करने, पाढ़ापुर स्थित मुक्तिधाम में पर्यावरण हित में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण एवं वहां पर भवन, पोस्टमार्टम हेतु कक्ष, गार्डन, जल आदि सुविधायें उपलब्ध कराने, छत्तीसगढ़ स्थित परियोजनाओं में छ0ग0 राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर को एनएमडीसी केलेण्डर में सामान्य अवकाश दिवस घोषित करने, परिक्षेत्रीय विकास के अंतर्गत निकटतम ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं यथा शिक्षा, चिकित्सा, शुद्ध पेय जल व्यवस्था इत्यादि उपलब्ध कराई कराने तथा एनएमडीसी भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने, परियोजना के समस्त कर्मचारियों के लिए यूनिफार्म के रूप में ब्लेजर प्रदाय करने, वार्ड अटेण्डेंट कम ड्रेसर / ड्रेसर तथा मिसलेनियस अटेण्डेंट पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए पदोन्नति हेतु एलओपी का पुनरीक्षण किया करने तथा समय-समय पर (कम से कम प्रति 5 वर्ष में एक बार) का पुनरीक्षण करने, परियोजना में 15 वर्ष एवं 40 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों के लिए भी दीर्घ सेवा पुरस्कार प्रदान करने, वेतन पुनरीक्षण वर्ष 2017 के संदर्भ में सन् 2012 बैच के कनिष्ठ सहायक संवर्ग एवं सन् 2015 बैच के एल-02 संवर्ग द्वारा जिन विसंगतियों को दूर करने हेतु केन्द्रीय श्रम आयुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है, उक्त प्रकरण का न्यायसंगत निराकरण करने, प्रतिवर्ष 30 दिवस का “विशेष अवकाश प्रदान करने,
मास्टर हेल्थ चेक-अप की सुविधा छत्तीसगढ़ के एनएमडीसी से अनुबंधित अस्पतालों में भी उपलब्ध कराने, केन्द्रीय विद्यालय एवं डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल में कार्यरत स्टॉफ के लिए आवासीय कॉलोनी बनवाने, परियोजना के समस्त कर्मचारियों द्वारा कोरोना काल में योगदान देखते हुए प्रोत्साहन राशि रू. 25000/ प्रति कर्मचारी को प्रदान करने आदि प्रमुख मांग है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, सुरेश गुप्ता, सुनील ठाकुर, राकेश लाल, राजेन्द्र यादव, ओम कुमार साहू, दुर्गा प्रसाद, अरविंद गुप्ता, अनुपमा भद्रा, सैयद जिया उल हसन सहित यूनियन के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *