तिल्दा नेवरा मंडी निरीक्षण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अशोक कुमार यादव विधायक प्रतिनिधि (कृषि उपज मंडी एवम सोसायटी) ने आज ग्राम बिलाड़ी तिल्दा खेरखूंट किरना के किसानों के साथ विभिन्न सोसायटी का निरीक्षण किया। किसानों से बात कर धान ख़रीदी बिक्री प्रक्रिया में हो रही समस्याओं का संज्ञान लिया गया तथा तत्काल ही समस्याओं के निदान हेतु उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। बलौदा बाजार विधानसभा का किसान अपने मुखिया विधायक प्रमोद कुमार शर्मा के किसान हितैषी व्यवस्था में लापारवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों दंडित किए जाएंगे के फैसले से अत्यंत प्रसन्न हैं। औचक निरीक्षण का बिना औचित्य किसानों को बेवजह परेशान करने वाले लोगो के ख़िलाफ़ हैं। विधायक प्रमोद कुमार शर्मा जी धान ख़रीदी प्रक्रिया को ले कर काफ़ी सजग हैं तथा किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।