विशाल कावड़ यात्रा निकाल रहे MLA राजेश मूणत, CM साय को आमंत्रण

रायपुर. राजधानी रायपुर में विधायक राजेश मूणत हर साल की तरह इस साल भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन करने जा रहे है. इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया. आगामी 3 अगस्त को होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को दिशानिर्देश दिए गए और यात्रा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपी गई है.

झांकियों और गाजे-बाजे के साथ 3 अगस्त को कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे गुढ़यारी स्थित हनुमान मंदिर से होकर हाटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर भक्तगण जल अर्पण करेंगे. जहां अलग-अलग स्थान पर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी.

इस वर्ष कावड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. स्थानीय लोक कलाकारों के साथ अन्य प्रदेशों के कलाकारों को भी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है. उज्जैन मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की सवारी में डमरू और ढोल बजाने वाली टीम, उत्तर प्रदेश से अघोरी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली टीम, उत्तर प्रदेश से ही युवतियों द्वारा मां काली की जीवंत झांकी का प्रदर्शन, उड़ीसा के बाहुबली कट्टपा की वेशभूषा में संबलपुरी बाजे में प्रस्तुति देने वाले चर्चित कलाकारों की टीम, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध नृत्य कलाकारों जैसे आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य और राउत नाचा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का दल, भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी और प्रदेश के प्रमुख ढोल धुमाल पार्टी अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे जो कावड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *